अनिल मिश्रा.
लहरपुर,सीतापुर(संवाददाता):लहरपुर कस्बे में गणपति महोत्सव के समापन अवसर पर सोमवार को विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। 'अगले बरस तू जल्दी आ' के जयघोषों के बीच क्षेत्र के प्रसिद्ध सूर्यकुंड मंदिर के समीप शारदा नहर में प्रतिमा को भावभीनी विदाई दी गई।
नगर के मोहल्ला बेहटी निवासी शोभित रस्तोगी द्वारा स्थापित गणपति प्रतिमा की विसर्जन यात्रा वैदिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन के उपरांत प्रारंभ हुई। ढोल-नगाड़ों की थाप, भजनों की गूंज और उड़ते अबीर-गुलाल के बीच निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते समय स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर आरती उतारी तथा प्रसाद वितरण किया। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर शोभायात्रा के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा।
इस पावन मौके पर शोभित रस्तोगी, अनुज रस्तोगी, राजकुमार मिश्रा, माता प्रसाद, मोनिका रस्तोगी, रिंकी मिश्रा, सलिल मिश्रा, उमेश मल्होत्रा, पप्पू टंडन, अनमोल पुरी, रमेश कश्यप, अतुल मल्होत्रा, अलका टंडन, संजू पुरी व सोनू रस्तोगी सहित भारी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ